धार्मिक पर्व पर मंदिर में लगा ताला महिलाओं व पुरुषों को उठानी पड़ती है परेशानी
AURAIYA NEWS: जनपद के अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम लाल का पूर्व में पौराणिक ठाकुर जी का मंदिर बना हुआ है, जिसको वर्षों पूर्व गांव निवासी दुनिया सिंह भदोरिया ने रकवा नंबर 167 की लगभग 2 एकड़ अपनी जमीन मंदिर को दान में दी थी, तथा उनके ही द्वारा ठाकुर जी मंदिर का निर्माण कराया गया था, मंदिर व जमीन की देखरेख रसूलपुर निवासी सुघर सिंह राजावत, लाल का पुरवा निवासी बुद्ध सिंह चौहान, रुरूआ निवासी मोहर सिंह सेंगर, तथा बारीपुरा, खगीपुर निवासी राधा रमन दुबे, को सौंपी गई थी, उक्त सभी लोगों के स्वर्गवास होने के बाद मंदिर व जमीन की देखरेख की जिम्मेदारी रसूलपुर निवासी संतोष उर्फ श्री कृष्ण राजावत को वर्ष 2007 में सौंप गई थी, ग्रामीणों का आरोप है उक्त पुजारी ने पौराणिक मंदिर व जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, तथा 24 घंटे मंदिर में ताला लगा रहता है जिससे धार्मिक पर्व पर महिलाओं बच्चों का ग्रामीणों को पूजा अर्चना करने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है, आपको बता दें पौराणिक ठाकुर जी का मंदिर ग्राम पंचायत रतनपुर गढ़िया के ग्राम लाल का पुरवा में स्थित है, जिसकी साफ सफाई व पूजा अर्चना ना होने से मंदिर खंडार में तब्दील हो रहा है, गांव निवासी उदय प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंह, कपिल कुमार, उमेश पाल सिंह, अवधेश, रवि शंकर, श्री नारायण, वीर सिंह, मन्नू, कीरत, बालमुकुंद, शिवनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह, निवेश प्रताप सिंह, अनिल कुमार, अनूप दीक्षित, अभय सिंह, आयुष, मुन्ना सिंह, रणवीर सिंह, आदि ग्रामीणों ने अजीतमल प्रशासन से लेकर जिले के अधिकारियों से मंदिर पर अवैध कब्जे की शिकायत की मगर सुनवाई न होने के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप रहा है, सभी ग्रामीणों ने जिला व स्थानीय प्रशासन से पौराणिक मंदिर से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।







