Home उत्तर प्रदेश मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है रिटायर्ड कर्नल

मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है रिटायर्ड कर्नल

JHANSI NEWS: बलखंडी बाबा मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम गढ़मऊ बलखंडी सरकार मंदिर पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित लखन लाल भार्गव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बलखंडी सरकार मंदिर के पुजारी को रिटायर्ड कर्नल द्वारा धमकाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रिटायर्ड कर्नल ने 21 जुलाई भोर सुबह मंदिर परिसर की बगिया पर जबरन मिट्टी व डस्ट डालकर अवैध सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर रहा था. मंदिर के पुजारी द्वारा अवैध सड़क निर्माण का कार्य करने से किया तो रिटायर्ड कर्नल द्वारा उसे धमकाया गया.  जब इस बात की जानकारी ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों को हुई तो वहां जाकर सड़क निर्माण का  कार्य रुकवाया. ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा के प्रयास को लेकर ग्रामवासियो में भारी आक्रोश है.  जल्द ही ट्रस्ट व ग्रामवासी  जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्या को अवगत कराएंगे. इस दौरान बनमली भार्गव, रामजी भार्गव, लखनलाल भार्गव, महेंद्र कुमार दुबे,संतोष कुमार, लक्ष्मी, रामबाबू भार्गव, अरविंद भार्गव, अनिल भार्गव, रमाशंकर, राम प्रकाश मिश्रा, महंत विनोद भार्गव, कमलेश भार्गव, प्रधान, सुनील भार्गव, अवधेश, भार्गव आदि लोग मौजूद रहे।