Home उत्तर प्रदेश मंडलायुक्त, डीएम ने आदर्श कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण

मंडलायुक्त, डीएम ने आदर्श कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण

PRAYAGRAJ NEWS:  मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 24 मार्च को फाफामऊ (चंदापुर) स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। जहाँ पर 23 मार्च 2026 को कोल्ड स्टोरेज के आंशिक हिस्से के ढह जाने  से एक गंभीर हादसा हुआ था। घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने बचे हुए मलबे को शीघ्र हटाने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति अंदर फँसा न रह जाए। अमोनिया गैस के रिसाव से उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ करने तथा राहत कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश भी दिए। इस दुखद घटना में घायल हुए 16 व्यक्तियों का बेली अस्पताल एवं स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज  में उपचार जारी है।