Home आस्था भैरव बाबा धाम में धूमधाम से हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

भैरव बाबा धाम में धूमधाम से हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

PRATAPGARH NEWS: जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्रांतर्गत समसपुर कोट स्थित प्राचीन भैरव बाबा धाम परिसर में शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन माता रानी जगत जननी मां जगदम्बा श्री दुर्गा जी की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत नित दिन की तरह ही रविवार को ननेहरू बाबा एवं सेवक पंडित चिंतामणि तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिविधान से पूजा पाठ कराई गई। इस अवसर पर भक्त अमित तिवारी ने मां की आरती उतारी, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने गगनभेदी जयकारे लगाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों की भीड़ ने पूरे धाम परिसर को आस्था और भक्ति से सराबोर कर दिया। पवन पुष्पाकर, विकास प्रजापति, पुणेंद्र प्रजापति, पत्रकार प्रिन्स प्रजापति सहित अन्य श्रद्धालु भक्तगण आरती में सम्मिलित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा बल्कि समाज में भक्ति, एकता और सामूहिक उत्सव की भावना को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।