Home उत्तर प्रदेश भैंस चोरी व धमकी के आरोप में एक नामजद व दो अज्ञात...

भैंस चोरी व धमकी के आरोप में एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव की सुरसती पत्नी भुल्ली उर्फ संतोष ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक माह पूर्व गांव का एक व्यक्ति दो लोगों को लेकर भैंस दिखाकर चला गया , 24 नवंबर की रात्रि में उसकी भैंस गायब हो गई , सुबह देखा तो भैंस की खोजबीन शुरू कर दिया जिसके बाद स्थानीय चौकी व थाना में शिकायत किया लेकिन कार्यवाही नहीं की गई बल्कि कुछ लोगों को पकड़कर छोड़ दिया गया जिसके बाद विपक्षी गाली गलौच कर धमकी देने लगे । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुलारे पुत्र ननकू सहित दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।