JHANSI NEWS: पटेल सेवा संस्थान ने 27 अक्टूबर को अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर पटेल सप्ताह के रूप में मनाते हुए भेल अस्पताल के अंतर रोगियों को फल वितरण किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आसमां रिजवान सिद्दीकी (अध्यक्षा भेल महिला कल्याण समिति) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रूवी तायड़े (उपाध्यक्षा), फरहत रूही (चिकित्सा अधीक्षका)एवं पूजा वार्ष्णेय सचिव भेल महिला कल्याण समिति रही। अतिथियों का स्वागत संस्थान की महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने भेल अस्पताल मैं अंत रोगियों को फल वितरित किए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की आज हम जिस अखंड भारत को देख रहे हैं यह सिर्फ और सिर्फ सरदार पटेल की देन है स्वतंत्रता के बाद यह देश छोटी-छोटी रियासतों में बटा हुआ था और उनको इकट्ठा करना एक गंभीर चुनौती बनी हुई थी स्वतंत्रता के बाद यह जिम्मेदारी सरदार पटेल को सौंपी गई जिसे बखूबी निभाते हुए उन्होंने अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए कुशल कूटनीति के द्वारा निजाम हैदराबाद महाराजा कश्मीर को भी दबाव में लेकर भारत संघ में विलय करते हुए सभी रियासतों को खत्म कर अखंड भारत का निर्माण किया। आज हमारा राष्ट्र उनकी जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरा देश बनता है।पटेल सेवा संस्थान लगभग 30 वर्षों से समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यो को कर रहा है विशेष तौर पर किसी भी राष्ट्र के निर्माण उन्नति में उसके बच्चों की भागीदारी प्रमुख होती है उस क्षेत्र में पटेल सेवा संस्थान हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हुए कार्यरत है बच्चों को प्रतियोगिता के माध्यम से निबंध,ड्राइंग,दौड़ प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर नृत्य कला के द्वारा उनका मार्ग प्रशस्त करता है एवं शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरदार पटेल पुस्तकालय का निशुल्क संचालन संस्थान कर रहा है जो निश्चित रूप से एक अति सराहनीय कार्य है। मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि मैं स्वयं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हूं प्रोफेसर हूं शिक्षा के क्षेत्र में मैं संस्थान को और सुधार लाने के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे आप लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने के लिए और अच्छे प्रयास करें भेल महिला कल्याण समिति का पूर्ण सहयोग आपको समाज सेवा के कार्यों में हमेशा मिलता रहेगा। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक सदस्य डॉ के एन सचान ,पू.अध्यक्ष गुलजारी लाल निरंजन, वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र कुमार, राम सिंह, राजकिशोर कटियार, पटेल लाल साहब,ओ पी निरंजन, अवध बिहारी सिंह, सुधांशु, मोहन निरंजन, महेंद्र सिंह निरंजन, रोहित पटेल, योगेंद्र निरंजन, देवेंद्र निरंजन, संतोष पटेल, अंकुश पटेल, सहित पटेल महिला मोर्चा की सदस्याएं श्रीमती पल्लवी कटियार, चौधरी प्रज्ञा सिंह, अभिलाषा निरंजन, रीता सचान, रीता निरंजन, पुष्पा पटेल आदि व भेल अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष पटेल कुं. वीरेंद्र निरंजन ने किया एवं समस्त अतिथियों एवं सदस्यों का आभार संस्थान के महामंत्री पटेल राजेश सचान ने व्यक्त किया।







