मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ के 18 से 24 घंटे बिजली आपूर्ती का नहीं हो रहा है पालन
SAHARANPUR: नगर एवं ग्रामीण छेत्रो मे भीषण गर्मी ऊपर से घंटो घंटो बिजली की कटौती से आम नागरिक परेशान है।
चिलकाना सुल्तानपुर मे भीषण गर्मी और अनियमित बिजली आपूर्ती के कारण पीने के पानी का संकट भी गहरा गया है, बिजली और पानी की नियमित आपूर्ती के कारण लोगो का जीना मोहाल हो चुका है, जहाँ उत्तरप्रदेश सरकार के 18 घंटे बिजली आपूर्ती के आदेश का भी कोई असर नज़र नहीं आता। नगर चिलकाना सुल्तानपुर मे विगत एक सप्ताह से बिजली की व्यवस्था चरमरा गयी है भीषण गर्मी मे जहाँ पारा 45 डिग्री पार कर रहा है वहीं बिजली आपूर्ती के कारण लोगो के घरो तक पीने के पानी की व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं हो पाती है और वो दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हो रहे है। अघोषित बिजली कटौती के कारण नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना द्वारा दो जनरेटरो की मदद से पानी की आपूर्ती का प्रयास किया जा रहा है जो नाकाफी है, वहीं उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महामंत्री सुधीर सैनी ने बताया कि नगर मे बिजली की व्यवस्था इतनी खराब हो चुकी है जिसकी कोई सुनवाई नहीं वहीं उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ती कम होने पर भी बिजली के बिल मे कोई कटौती नहीं है जो बिल पहले आता था उतना ही बिल बिजली की आपूर्ती कम होने पर आ रहा है जबकि बिल कम आना चाहिए। बिजली आपूर्ती ठप होने से व्यापारी वर्ग मे रोष उत्पन्न है कुछ एक व्यापारी का कहना है कि ऐसे अधिकारी गण सरकार की छवि खराब कर रहे है क्योंकि सरकार के आदेश 18 घंटे बिजली आपूर्ती के है।







