Home उत्तर प्रदेश भिटौरा ब्लॉक प्रमुख के आवास पर धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह

भिटौरा ब्लॉक प्रमुख के आवास पर धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह

अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा के साथ मनाया गया होली उत्सव
गायक किशोर चतुर्वेदी के गीतों ने बांधा समां
FATEHPUR NEWS:  भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी के मिर्जापुर भिटारी स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अबीर-गुलाल उड़ाकर और फूलों की वर्षा कर होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में समाजसेवी संतोष तिवारी और ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने आए हुए अतिथियों का अबीर-गुलाल लगाकर तथा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान लखनऊ के प्रखर गायक किशोर चतुर्वेदी ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग जमा दिया। समाजसेवी संतोष तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़े रहें। वहीं ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने कहा कि वह नेता बनकर नहीं बल्कि बेटे की तरह जनता की सेवा कर रहे हैं और आगे भी समाज सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना भैया, संतोष सिंह राजू, सीमू सिंह चंदेल, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, अमित शिवहरे, मनोज मिश्रा, शैलेंद्र शरण सिंपल, विवेक श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, धनंजय द्विवेदी, भारत श्रीवास्तव, भोले शंकर त्रिवेदी, बृजेश द्विवेदी, अमित मिश्रा उर्फ नीटू, सरकंडी के प्रधान प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, विकास श्रीवास्तव, समाजसेवी अशोक तपस्वी, मनोज त्रिवेदी, प्रदीप सिंह राजू, शिवचंद्र शुक्ला, पंकज राजपूत, आदित्य सिंह चौहान, श्रीकांत अवस्थी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।