Home उत्तर प्रदेश भारी बारिश ने फिर तोड़ी उम्मीदें, डूबा अस्थायी पुल

भारी बारिश ने फिर तोड़ी उम्मीदें, डूबा अस्थायी पुल

जिलाधिकारी के निर्देश पर बनी थी साइड रोड, बारिश में बहा सपना

JALAUN NEWS: कोच रोड पर पुल निर्माण कार्य के चलते लोगों को राहत देने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्थायी साइड रोड बनाई गई थी। लेकिन रविवार रात से हो रही लगातार भारी बारिश ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं। सोमवार सुबह तक बरसात का पानी इतना बढ़ गया कि अस्थायी पुल पूरी तरह डूब गया। इससे शहर का बड़ा हिस्सा फिर से कट गया और आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण लोग वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरने को मजबूर हैं। कई गांवों का संपर्क भी शहर से टूट गया है। पानी में डूबे अस्थायी मार्ग से दोपहिया वाहन चालक व राहगीर जान जोखिम में डालकर गुजरते देखे गए। हालात बिगड़ते देख सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि जल स्तर कम होने के बाद तत्काल मार्ग को ऊंचा किया जाए। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य पुल का काम तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही जनता को स्थायी समाधान मिलेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जब तक मुख्य पुल का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक अस्थायी मार्ग को पक्का और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को ऐसी परेशानी न उठानी पड़े।