BHADOHI NEWS: शहर कोतवाली के पीछे मुहल्ला चकदीवानगान में रहने वाला एकलौता ब्राह्मण परिवार घर में कैद हो गया है। चकदीवानगान मुहल्ले का यह ब्राह्मण परिवार बेहद परेशान है। मामला नगर पालिका परिषद भदोही से जुड़ा है। भदोही कोतवाली के पीछे मुहल्ला चकदीवान गान की रहने वाली सचिता पाण्डेय नेबताया कि उसके मकान दरवाजे के सामने भीषण जल-जमाव हो गया है। नालियों का गंदा पानी दरवाजे के सामने जमा हो गया है। जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी गंदे पानी से निकलकर परिवार व छोटे-छोटे बच्चे आवागमन करने को मजबूर हैं। गंदे व बदबूदार पानी के चलते पैरों में खुजली होने लगी है। बताया कि अशफाक के घर से वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय के घर तक जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं है। नगर पालिका परिषद भदोही से शिकायत भी की गई। लेकिन, कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है। परिवार के लोगों ने ही 80 मीटर तक मिट्टी डलवाकर आवागमन के लिए रास्ता बनवाया है। लेकिन वह भी नाला व नाली के गंदे पानी में डूब चुका है। भदोही की महिला चेयरमैन नर्गिस अतहर से गुहार लगाते हुए ब्राह्मण परिवार की इस महिला ने समस्या समाधान की मांग की है।







