Home इटावा भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा ने कराई राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता

भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा ने कराई राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता

फोटो : विजेता प्रतिभागियों के साथ आयोजक

ETAWA NEWS: भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा के आतिथ्य में पांचाल प्रान्त की प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता नारायण कालेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट में सम्पन्न हुई। स्वर लहरी नाम से हुई इस प्रतियोगिता में हिन्दी, संस्कृत में देशभक्ति गीत एवं लोकगीत तीन स्तरों में पाँच टीमों ने भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय पंचायत राज महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. श्यामपाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में काबेरी टीम उपनाम से मुख्य शाखा इटावा की ओर से सेविन हिल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रतिभागियों ने भाग लिया और हिन्दी और संस्कृत गान में प्रथम स्थान प्राप्त करके विजेता हुई। विजेता टीम आगामी 16 नवम्बर को लखनऊ में होने वाली क्षेत्रीय समूहगान प्रतियोगिता के लिये चयनित हुई। प्रान्त स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में हिन्दी गीत स्पर्धा में धर्मार्थ सेवा शाखा की ओर से नारायण कालेज आर्ट-साइंस  की कृष्णा टीम ने प्रथम, मुख्य शाखा इटावा की ओर से कावेरी टीम सेवन हिल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल ने द्वितीय तथा नर्मदा टीम विवेकानन्द शाखा भरथना ने तृतीय स्थान, सांत्वना पुरस्कार गंगा टीम शाखा औरैया और यमुना टीम पांचाल शाखा फर्रुखाबाद सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर ने प्राप्त किया जबकि संस्कृत गान व लोकगीत में काबेरी टीम मुख्य शाखा इटावा की सेवन हिल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल ने प्रथम स्थान पाया जो अंको के आधार पर क्षेत्रीय समूहगान स्पर्धा के लिए चयनित हुई। संस्कृत गान में नर्मदा टीम एसएवी इं. का. भरथना भाविप विवेकानन्द शाखा द्वितीय व यमुना टीम सरस्वती विद्या मंदिर फर्रुखाबाद भाविप पांचाल शाखा तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में डा.रागिनी सक्सेना ल, डा. रेनू सेठ और कुमार अनुज ने सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर इं. हरी किशोर तिवारी, प्रधानाचार्य डा. धर्मेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय सदस्य संस्कार राजेन्द्र कुमार गुप्ता,  क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा विवेक कुलश्रेष्ठ, प्रान्तीय अध्यक्ष इन्द्रनारायण पाण्डेय, प्रान्तीय महासचिव आलोक रायजादा, प्रान्तीय वित्त सचिव निशंक जैन, संजय मिश्रा, डा. आर. एन. दुबे, कमलाकांत त्रिपाठी, संजय गुप्ता, अश्वनी कुमार मिश्रा, महिला डा. स्नेह लता उमराव, हरी शंकर त्रिपाठी, विवेक रंजन गुप्ता, बी. के.सिह, नन्द कुमार यादव, नीलिमा चौधरी, चन्द्र शेखर सिंह राठौड़, राम प्रकाश पाल, आनन्द कुमार गुप्ता, उमा कांत श्रीवास्तव, गोपाल वर्मा इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज जनपदों के विविध शाखाओं के दायित्वधारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में धर्मार्थ सेवा शाखा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, सचिव महेश कुमार बाथम, कोषाध्यक्ष चन्द्र भान मिश्रा,महेश चन्द्र तिवारी , राजेन्द्र दीक्षित एडवोकेट , महेश चन्द्र तिवारी प्राचार्य, विनोद कुमार तिवारी,  विनय पाण्डेय, रमाकांत पाठक, अवधेश सविता आदि का विशेष योगदान रहा।