Home उत्तर प्रदेश भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वित्तीय जागरूकता हेतु मेगा कैंप आयोजित

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वित्तीय जागरूकता हेतु मेगा कैंप आयोजित

JHANSI NEWS: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वित्तीय जागरूकता हेतु मंडी परिसर मे मेगा कैंप का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि डेप्युटी जनरल मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक सुबोध कुमार गोपे रहें एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रबन्धक चिरगांव शाखा शंकुल सराफ़ ने की। कैंप के माध्यम से सुबोध कुमार गोपे ने शाखा एवं ग्राहक सेवा केन्द्रों के माध्यम से खोले गए खातों के संचालन को बढ़ावा देना निष्क्रिए खातो का पुन्हा संचालन करना , प्रधानमंत्री जनधन योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना ,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबन्धित विशेष जानकारी प्रदान की |कार्यक्रम मे बिभिन ग्राम पंचायतों चिरगाओं, बिठरी, मुड़ई ,सिमथरी आदि ग्राम वासियों ने भाग लिया एवं अपने बिभिन प्रश्नो के माध्यम से जानकारी प्राप्त की एवं अपनी समस्या का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम मे शाखा से संबन्धित ग्राहक सेवा केन्द्रों के संचालक रवि शर्मा सिमथरी, राकेश तिवारी निवी, विवेक गौर कुमहरिया, दीपक कुशवाहा अतबई ने बैंक काउंटरो के माध्यम से बिभिन्न ट्रैंज़ैक्शन किए एवं योजनाओ के आवेदन पर किसानो को लाभान्वित किया। कार्यक्रम मे विशेष भूमिका गिरराज सिंह राजपूत बिठरी, आशीष प्रधान मुडेई, शैलेंद्र शर्मा सिमथरी सहित आदि उपस्थित रहें।