MIRZAPUR NEWS: सोमवार को शिर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के जिला एवं मंडलों के प्रत्येक बूथ पर बड़े धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय का सजावट कराकर सुन्दर काण्ड कराया गया। पश्चात् स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ । जिसमें बतौर वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे जी ने अपने वक्तव्य में जनसंघ की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 06 अप्रैल 1980 को स्थापना हुई । यह पार्टी भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है । भाजपा की स्थापना अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने की थी । पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद पर आधारित है । 15 अगस्त सन 1947 को विभाजन के साथ देश स्वतंत्र हुआ। राष्ट्रवाद की समुचित दृष्टि ने होने के कारण नेताओं ने मजहब के आधार पर भारत का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन स्वीकार कर लिया । लोकतंत्र को देश में बचाने के लिए डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने संघ के द्वितीय सरसंघचालक पूज्य गुरूजी से भेंट कर देश में एक नये राजनैतिक दल की आवश्यकता पर चर्चा की । नये राजनैतिक दल भारतीय जनसंघ का गठन 21 अक्टूबर 1951 में दिल्ली में किया गया । हमारे विचार की राजनैतिक यात्रा दीपक चुनाव चिह्न और अपनी विचार धारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को लेकर प्रारम्भ हुई । 25 जून 1975 देश में आपातकाल लगने के बाद राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनता पर बर्बर अत्याचार हुए । जनसंघ के लाखों कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया । लोकतंत्र की रक्षा हेतु दल का बलिदान करते हुए जन संघ का जनता पार्टी में विलय हो गया । आगे उन्होंने यह भी कहा कि हमें गर्व है अपने नेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी पर जिन्होंने लोकसभा में कहा था कि खरीफ फरोख्त की राजनीति करके अगर सरकार बनानी पड़े तो ऐसी सरकार को अटल बिहारी वाजपेयी जी चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करेंगे । अटल जी की सरकार में गरीबी रेखा के नीचे वाला लाल कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, राम मंदिर निर्माण ( पालनपुर अधिवेशन 1986 ) ये सब प्रमुख उपलब्धियां रही हैं । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर ने किया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, बालेन्दु मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि0 जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी हेमन्त, चिन्तामणि मौर्या, सुनीता शर्मा, इन्द्र कुमार सिंह, उदयभान तिवारी, बैजनाथ प्रजापति, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, स्वामीनाथ सिंह, अनिल कुमार सिंह कुंवर, वीरेंद्र कुमार कोल, विजय सिंह पटेल, संध्या पटेल, रोहित त्रिपाठी, आलोक कुमार सिंह, श्याम सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा, कार्यालय मंत्री मनोज दूबे, विकास द्विवेदी, आशुतोष पाठक, राजन यादव, मृत्युंजय त्रिपाठी, विरेन्द्र कुमार मौर्य वीरू, अमित कुमार सिंह, रतन कुमार सिंह, धनन्जय मौर्य, विजय शक्ति दूबे, प्रेमलता दूबे, वंदना अनमोल समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दि।








