BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने तहसील उपाध्यक्ष आलम खान के नेतृत्व में नगर क्षेत्र से संबंधित 8 सूत्रीय ज्ञापन नगर कार्यालय पर पहुंचकर अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह को सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की। ईओ ने सभी बिंदुओं पर संबंधित को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इस तरह की कार्यवाही के निर्देश से किसान यूनियन के पदाधिकारीगण खुश हो गए।
प्रमुख मांगें-
1- नगर छेत्र में ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नियमानुसार इंफ्रामेंट्री बोर्ड लगाना अनिवार्य है। इसका संज्ञान लेकर बोर्ड लगवाया जाए।
2- नगर पंचायत के वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए।
3- जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय से निर्गत कराया जाए।
4- वार्ड 15 में ईदगाह और कब्रस्तान के बगल बने CC रोड के बगल नाली निर्माण कराया जाए।
5- वार्ड नंबर 13 में स्टेशन जाने वाले रोड से होकर मंजूर आलम के घर तक रोड निर्माण कराया जाए।
6- वार्ड नंबर 13 में मंजूर आलम के घर के पास जलनिगम द्वारा डाली गई पाइप लाइन को पूर्ण कराया जाए।
7- बरगदवा और सिसहानिया बरगदही वार्ड में आने- जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइन लगाया जाए।
8- वार्ड नंबर 8 में आलम बाबा के घर से हाजी अब्दुल बारी के घर तक बनी नाली की मरम्मत कराया जाए।







