Home इटावा भारतीय किसान यूनियन की कोर कमेटी की बैठक तहसील मे हुई सम्पन्न

भारतीय किसान यूनियन की कोर कमेटी की बैठक तहसील मे हुई सम्पन्न

ETAWA NEWS: भारतीय किसान यूनियन की कोर कमेटी की बैठक तहसील कार्यालय पर 13 अगस्त 2025 को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को लेकर हुई। जिसमें सभी कोर कमेटी के पदाधिकारीयों को अपनी-अपनी न्याय पंचायत से ट्रैक्टर मोटरसाइकिल फोर व्हीलर साइकिल से किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए तहसील महासचिव जसवंतनगर मुन्नेश सिंह को दी गई। जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव जिला महासचिव चंद्रदीप, तहसील अध्यक्ष रामौतार सिंह, तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन कुमार, प्रमवीर सिंह उपस्थित रहे। जय जवान जय किसान।