Home उत्तर प्रदेश भानु प्रताप सिंह क्लब फाइनल में

भानु प्रताप सिंह क्लब फाइनल में

फोटो:रितेश

PRAYAGRAJ NEWS: भानु प्रताप सिंह क्लब ने त्रिवेणी क्लब बी को 45 रन से हराकर एएस हनुमानगंज कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। एएस हनुमानगंज क्लब मैदान पर सोमवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 197 रन (प्रतीक यादव 43, प्रतीक सिंह 38, अनिमेष यादव 21, श्रेयांश मिश्रा 17, ओम जायसवाल 15, रितेश 13, प्रियांशु 2/25, प्रिंस 2/35, प्रिंस कुमार 2/46, आकाश एवं मानस यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में त्रिवेणी क्लब बी की पूरी टीम 26.2 ओवर में 152 रन (गोकुल मिश्रा 39, मानस यादव 28, प्रिंस 27 नाबाद, गोलू पाल 4/26 रितेश 3/30 राज एवं अर्णव सिंह एक-एक विकेट) पर सिमट गई। रितेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।