Home उत्तर प्रदेश भानु प्रताप सिंह क्लब को पूरे अंक

भानु प्रताप सिंह क्लब को पूरे अंक

फोटो:सुव्रत प्रसाद तिवारी

PRAYAGRAJ NEWS: भानु प्रताप सिंह क्लब ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब को 82 रन से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। केपी कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 273 रन (विभव कुशवाहा 69, दिव्यांशु यादव 65, अखिल कुमार कश्यप 43, शुभम गुप्ता 26, प्रखर मालवीय 3/34, अनुज सिंह परिहार 1/32, उदय प्रताप सिंह 1/48, कृष्णा यादव 1/53) बनाये। जवाब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब की टीम 35.5 ओवर में 191 रन (अनुज सिंह परिहार 58, वीर प्रताप 37, कृष्णा साहू 27, समीर 22, सुव्रत प्रसाद तिवारी 4/52, दिव्यांशु यादव 2/19, अमन मिश्रा 2/46, अक्षय श्रीवास्तव 1/24) पर सिमट गई। मैच में राहुल सिंह व अरुण कुमार अंपायर एवं प्रीतेश सोनकर स्कोरर रहे।