Home आस्था भाजपा महानगर अध्यक्ष ने भगवान शिव का किया दुग्धाग्भिषेक

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने भगवान शिव का किया दुग्धाग्भिषेक

PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय मंडल के वीर सावरकर पार्क स्थित मंदिर में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कार्यकर्ताओं सहित संपन्न हुआ। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अभिषेक संपन्न होने के उपरांत कार्यकर्ताओं में स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पूजन और पर्व सभी जाति बिरादरी को आपस में  मिलकर सुखी जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। पूजा पाठ से मनुष्य को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। अभिषेक पूर्ण होने के उपरांत सभी उपस्थित जन को प्रसाद वितरण किया गया। उक्त अवसर पर वर्तमान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अवनीश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भानु तिवारी, पार्षद सोनिका अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, चंदन शुक्ला, विजय पटेल, मोहित गुप्ता, प्रवीण भारतीय, नीरज दीक्षित, सुमित कुशवाहा, अरुण पटेल, संजय पासवान, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।