Home उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने एसआईआर अभियान की करी समीक्षा

भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने एसआईआर अभियान की करी समीक्षा

FATEHPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने रविवार को खागा स्थित ठा. दरियाव सिंह सभागार में आयोजित बैठक में एसआईआर अभियान की समीक्षा की। इस दौरान जिले की सभी विधानसभाओं में गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री ने अभियान को राष्ट्रीय महत्व बताते हुए कार्यकर्ताओं से और अधिक गंभीरता व निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए। समीक्षा के बाद श्री गिरि बहादुर बूथ संख्या 50 पहुंचे, जहां उन्होंने मौजूद बीएलओ से बूथ से संबंधित कार्यों पर चर्चा की। स्थानीय विधायक कृष्णा पासवान ने बीएलओ को आश्वासन दिया कि जहां भी सहयोग की आवश्यकता होगी, भाजपा कार्यकर्ता तत्परता से सहयोग करेंगे। वहीं, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने प्रदेश नेतृत्व को बताया कि सभी विधानसभाओं में एसआईआर कार्यक्रम को गंभीरता से चलाया जा रहा है और अभियान समाप्ति तक यह निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मंशानुरूप जिले के सभी क्षेत्रों में कार्य समय से पूर्ण होंगे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा दी गई। बैठक में बैजनाथ वर्मा, अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, उदय लोधी, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, दुर्गा शंकर गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, विमलेश पांडेय, बच्चा तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, ओम मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।