वरिष्ठ नेताओं ने माला व पटका पहनाकर किया सम्मान, संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
FATEHPUR NEWS: भाजपा दक्षिणी नगर कार्यालय राधानगर में गुरुवार को नवनियुक्त नगर महामंत्री चन्दन सिंह चौहान का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश सिंह फौजी, पूर्व नगर अध्यक्ष रितेश कुमार गुप्ता “गोल्डी”, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता “गुड्डा” एवं नगर उपाध्यक्ष नागेश सिंह ने माला एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयप्रकाश सिंह “फौजी” और रितेश कुमार गुप्ता “गोल्डी” ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता और उनकी टीम को पूर्ण सहयोग देने की अपील की। वहीं, नवनियुक्त महामंत्री चन्दन सिंह चौहान ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए एक मजबूत और सक्रिय टीम का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में जसवंत गिहार, नईम अहमद, रज्जन गुप्ता, इशरार अहमद, शैलेन्द्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने नव-नियुक्त महामंत्री का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।







