MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप की अध्यक्षता में समर्पण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन भाजपा एवं जनसंघ के प्रमुख विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन श्रीमाली ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्यक्ष जी न केवल जनसंघ के संस्थापक थे बल्कि अपने एकात्म मानववाद के दर्शन से देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक सर्वकालिक सिद्धान्त के प्रणेता भी थे । पं0 दीनदयाल जी जाति सम्प्रदाय के भावना से ऊपर उठकर मानवता के संदेश को जन – जन तक पहुँचाने के लिए अपना सर्वस्य जीवन न्यौछावर कर दिया । तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी / क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरोज कुशवाहा बताया कि पं0 दीनदयाल अपने बचपन के अथक संघर्ष को आत्मसात करते हुए समाज को मानवता का संदेश दिया और उनकी विचारधारा पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सम्पूर्ण विश्व में अंत्योदय के विकास के कीर्तिमान को स्थापित कर रहे हैं । आज भारत सरकार के सभी योजनाओं में अंतिम व्यक्ति के विकास को सर्वोपरि स्थान दिया जा रहा है । दीनदयाल जी के विचार आज भी जनमानस में समीचीन है । कार्यक्रम के अंत में समर्पण दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 के नाम डोनेशन किया गया । कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव ने किया । उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी, नितिन गुप्ता, ओमकार यादव, राजेन्द्र तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, शिव शरण राय, प्रणेश प्रताप सिंह, अमित कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आभा पटेल, राजन वर्मा, नितिन विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, जे0पी0 बिन्द, पवन कुमार उपाध्याय, आकाश सिंह, चन्द्रमणि सिंह, मनोज सोनकर, अनूप जायसवाल, संतोष कुमार पाठक, सुजीत मोदनवाल, सुनीता पटेल के साथ सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दि ।







