Home उत्तर प्रदेश भाजपा के 9 वर्ष पर कांग्रेस ने पूछा 9 सवाल किया पत्रकार...

भाजपा के 9 वर्ष पर कांग्रेस ने पूछा 9 सवाल किया पत्रकार वार्ता

342
0

वाराणसी।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देशवासियों की तरफ से भाजपा से 9 सवाल पूछा है।जो भाजपा के कार्यकाल को विफल बताते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने आज शनिवार को प्रेस कान्फ्रेस किया। अभय दूबे ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ सालों में देश के लिए क्या हासिल किया । याद कीजिए 2014 का वो नारा,”हम मोदी जी को लाने वाले हैं, अब अच्छे दिन आने वाले है”। आज 9 साल बाद इस नारे के सरोकार के सार को जानते हैं, 9 सालों में इस नारे की 9 सवालों से तलाशी लेने का वक्त है, मोदी जी को कौन लाया और मोदी जी किसके लिए अच्छे दिन लेकर आए हुए हैं।महंगाई को लेकर भाजपा से सवाल पूछा कि पीएम मोदी ने देश की गृहणियों के लिए बेतहाशा महंगे दिन परोसे, युवाओं के लिए बेरोज़गारी भरे दिन, अर्थव्यवस्था के लिए मंदी भरे दिन, देश के साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए नफ़रत भरे दिन, किसानों के लिए दुख दर्द भरे दिन, देश की सीमाओं के लिए असुरक्षा भरे दिन, महामारी की विभीषिका में मज़दूरों के दर बदर भटकने के दिन और संवैधानिक संस्थाओं के लिए दमन भरे दिन परोसे गए अर्थात अच्छे दिनों के नाम पर देश का किया बुरा हाल और इस नारे की आड़ में अपने धन्ना सेठ दोस्तों को मालामाल कर दिया का आरोप लगया है।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि2014 के बाद से सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जबकि इस अवधि में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से 70 डॉलर प्रति बैरल गिर गई है।पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय,अनिल श्रीवास्तव, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे सहित कई लोग शामिल थे।