Home उत्तर प्रदेश भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर मनोज जायसवाल ने गिनाईं सरकार की...

भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर मनोज जायसवाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर संपर्क कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने रूखड़घाट वार्ड में घर-घर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपने 11 वर्ष और राज्य सरकार ने 8 वर्ष के कार्यकाल में जनता के हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इनमें आवास योजना, आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज, कोविड महामारी के दौरान मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है और ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मूलमंत्र पर काम कर रही है।
संपर्क अभियान में मुख्य रूप से पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, पूर्व सभासद विनोद मौर्य, सभासद धीरज सोनकर, रामआसरे सरोज, बाबूराम गुप्ता, ओम प्रकाश मौर्य, शिवांशु सिंह, सचिन जायसवाल, गोपाल अग्रवाल, धीरज तिवारी, वेंकटेश तिवारी, सूरज निषाद, सागर आनंद, रामचंद्र निषाद, रत्नेश साहनी, अमरेश सोनकर, पवन यादव, अमन यादव, गिरजाशंकर निषाद, सोनू कुमार, किशन यादव, मंगल मौर्य, सुदामा मौर्य, अवधेश, महेंद्र चौबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।