विधानसभा कोराव के कोर मंडल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा कोरांव के कोहड़ार मंडल में स्थित सत्यावती पब्लिक स्कूल के परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कोरांव विधायक राजमणि कोल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही देश के विकास में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित होते हैं और अनुशासन में रहकर अपनी ऊर्जा को राष्ट्री हित में लगाकर देश के विकास में भागीदार बनते हैं। कोरांव विधायक राजमणि कोल ने प्रशिक्षण महा अभियान में भारतीय जनता पार्टी के सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार गरीबों किसानों नौजवानों के उत्थान का काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना एवं कन्या सुमंगला योजना तथा आयुष्मान कार्ड योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन सब योजनाओं से देश के गरीबों में खुशहाली आई है। प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, ब्लॉक प्रमुख मेजा के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्र, मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, बबुआन द्विवेदी समेत भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी व भरी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।







