SIDHARTHNAGAR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या के आवास (मौर्या लाज) पर सोमवार को सदर विधायक श्यामधनी राही ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि दीपक मौर्या का नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। इस दौरान भाजपा नेता सत्य प्रकाश राही, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, आशीष शुक्ला, अर्जुन लोधी, श्यामनन्दन लोधी, बाल गोविन्द पाठक, सन्दीप दूबे, मंटू राम विश्वकर्मा, पंकज, सौरभ पाण्डेय तथा मिथुन यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।







