बच्चों के साथ केक काटकर पीएम को दी गई जन्मदिन की शुभकामनाएं
PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ केक काटकर पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। इस बीच वेदपाठी बटुकों ने भाजपा कार्यालय में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन वैदिक मंत्रोच्चारण कर पीएम मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की बच्चों के साथ केक काटकर पीएम को दी गई जन्मदिन की शुभकामनाएंप्रार्थना की। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि ये हम भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसे नेता हमको मिले। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ व दीर्घ जीवन प्रदान करें। भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, डॉ शैलेष पांडेय, विजय श्रीवास्तव, राजेश गोंड, विपुल मित्तल, मोहित गुप्ता, सुजीत कुशवाहा, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, चंद्रा अहलूवालिया, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







