JHANSI NEWS: वार्ड नंबर 57 मिशन कंपाउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। वार्ड पार्षद के आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, वार्ड प्रभारी रजनी गुप्ता, उदय लोहारी जिला उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामपाल शर्मा, श्वेता नामदेव, सौरव अग्रवाल ,पायल परिहार , गौरव गुप्ता, विजय चौरसिया इत्यादि उपस्थित रहे। अंत में आभार इं मयंक श्रीवास्तव क्षेत्रीय पार्षद ने व्यक्त किया । वार्ड प्रभारी रजनी गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम करोड़ों देशवासियों से जुड़ने का माध्यम है। प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में स्वदेशी अपनाने पर विशेष जोर दिया। उनके विचार समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में योगदान करते हैं।







