महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात
PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर जर्मनी के उनके सफल दौरे व होली को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि प्रेम व सौहार्द के त्यौहार होली को पार्टी कार्यकर्ता मिल जुलकर मनाएं। देश व प्रदेश विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे यही कामना है। संगठन को और मजबूत बनाने व 2027 के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लगे रहें। इस अवसर पर डॉ शैलेष पांडेय, पार्षद राजू शुक्ला, विजय द्विवेदी, आनंद श्रीवास्तव, अरुण पटेल, मो. शरीफ, अन्नू सिंह, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, हरीश पासवान, अनिल गोस्वामी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, निर्दोष सिंह, शुभम सिंह, मयंक दुबे, विश्वास श्रीवास्तव, संदीप यादव, अमन शर्मा, रवींद्र गांधी, दीप द्विवेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







