Home आस्था भागवत कथा श्रवण से मिला करता है मोक्ष-आचार्य अखिलेश जी

भागवत कथा श्रवण से मिला करता है मोक्ष-आचार्य अखिलेश जी

PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत लालगंज के मनीपुर में चल रही श्रीमदभागवत कथा में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथाव्यास बिठूर धाम कानपुर से पधारे अखिलेश जी महराज ने कहा कि कलियुग में भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्त हुआ करती है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही उनकी बाल लीलायें भी आरम्भ हो गयीं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर समूचा पाण्डाल नंद के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में नृत्य करने लगे। कथाव्यास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का वध करने के लिये कंस ने पूतना समेत कई शक्तिशाली राक्षसों को भेजा लेकिन सभी मारे गये। कथाव्यास आचार्य अखिलेश जी महराज ने कहा कि भागवत कथा को सुनने मात्र से मन को शांति मिला करती है और अहंकार का नाश होता है। मुख्य यजमान गया प्रसाद तिवारी, जानकी देवी तथा ओमप्रकाश तिवारी फौजी व शांती देवी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच व्यासपीठ का पूजन किया। संयोजन जमुना प्रसाद तिवारी ने किया। लाल बिहारी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस मौके पर दिनेश तिवारी, राकेश तिवारी, अखिलेश मिश्र, धर्मेन्द्र तिवारी, मनोज तिवारी, रवीन्द्र मिश्र, दीपक तिवारी, प्रदीप तिवारी, राजेश तिवारी, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।