UTTRAKHAND/DEHRADUN NEWS: भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मूलचंद कॉलोनी स्थित पंकज धुलिया के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। मात्र 6 साल में 8 राज्यों तक विस्तार: संजीव तोमर सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने संगठन की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, “भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने महज 6 वर्षों के अल्प समय में देश के 8 राज्यों में अपनी जड़ें मजबूत की हैं। किसानों के हक की लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब हमारा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा।” उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को जोड़ें ताकि केंद्र और राज्य सरकार से किसानों के अधिकारों के लिए पुरजोर संघर्ष किया जा सके।जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी देहरादून के जिला अध्यक्ष संदीप चौहान ने स्थानीय किसानों के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि जिले में किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी को सक्रिय कर किसानों की विभिन्न मांगों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नई जिम्मेदारियों का आवंटन संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई नियुक्तियों की घोषणा की:आनंद शर्मा: प्रदेश महासचिव पंकज धुलिया: प्रदेश उपाध्यक्ष मनोविराज: जिला महासचिव के पद मनोनीत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक तोमर, मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी, युवा जिला उपाध्यक्ष हनी बालियान, प्रवक्ता नसीम रोशन, नितिन राठी, सोनू, जुल्फिकार, अरनव, राजीव अरोड़ा, शिव अरोड़ा, संजय कुमार, शुभम चौहान, राकेश धुलिया, प्रतीक, अर्जुन सिंह, फुरकान अली, शादी रोशन, दिलशाद खान, कलीम साहिब, आशीष, तारीफ हुसैन और मेहरदीन सहित भारी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







