युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बहनों से बंधवाई राखियां
SAHARANPUR NEWS: शनिवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला कार्यालय पर रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के हाथ मनाया गया। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी को बहनों ने राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ परिवार और समाज में प्रेम, एकता और सुरक्षा का संदेश देता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि सच्चा रिश्ता केवल खून से नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी से बनता है। कहां कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं,बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और भाई-बहन के रिश्ते में निहित विश्वास,
प्रेम और त्याग का अद्भुत प्रतीक है।







