FATEHPUR NEWS: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक खागा तहसील की मासिक पंचायत डाक बंगला में अजय प्रजापति जिला मीडिया एवं युवा तहसील अध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव के संयोजन में की गई है। बैठक में किसानों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का निदान कराया गया है। तहसीलदार शैल कुमारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। इस दौरान कहा गया कि खागा तहसील के सभी ब्लाकों में डीएपी खाद की समय रहते व्यवस्था कराई जाए जिससे किसानों को परेशान न होना पड़े। सभी सहकारी समितियों में खाद की आपूर्ति कराई जाए। ऐलई से उकाथू तक पीडब्लूडी द्वारा सड़क का निर्माण कराया जाए। वर्तमान समय में यह सड़क बहुत खराब है, इसका बनना जरूरी है। प्रेमनगर से बूढ़नपुर तक ध्वस्त पड़ी रोड को बनवाया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सत्यापन में ग्राम पंचायत रसूलपुर में पात्र लाभार्थियों को सूची से काटा गया है, यहां पुनः सर्वे कराकर पात्रों के नाम आवास में नाम डाले जाएं। कस्बा सोहन ईंटगांव में कचरा गाड़ी खराब होने के कारण पूरे गांव में गंदगी फैली है। नालियों की विशेष सफाई कराई जाए। हथगाम ब्लाक के ग्राम सभा गौरा चौराहे से चकदोस्त मोहम्मदपुर के रोड को पीडब्लूडी द्वारा सही कराया जाए जो वर्तमान समय में बहुत खराब है। सभी समस्याओं का ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार को तहसीलदार शैल कुमारी के माध्यम से दिया गया। मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर विजय वर्मा हथगाम, हरीश साहनी धाता, विद्युत जेई हथगाम, जेई सोलंकी मौजूद रहे। किसान यूनियन अराजनैतिक ने मोहम्मद अरशद को युवा तहसील उपाध्यक्ष तथा मो.सद्दाम को युवा ऐरायां ब्लाक मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर डॉ लल्लन जिला महामंत्री, अजय प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता, युवा तहसील अध्यक्ष सर्वेश सिंह, राधे श्याम पासवान, संजय तिवारी, चंद्रभान सिंह, मोहम्मद मुश्ताक, सुनील गौतम, नरसिंह यादव, मो.दानिश, छोटे लाल, राहुल सिंह, गुलाब सिंह यादव, दिनेश प्रधान, आलम प्रधान, उमर प्रधान, अशोक पासवान, मो. रिजवान, हरिओम लोधी, धनमन लोधी, प्रवीण लोधी, राम विलास मौर्य, मुन्ना लाल पाल, मो.जावेद, गोविंद गौतम, नान कुमार, रमेश विश्वकर्मा समेत सैकड़ों किसान नेता मौजूद रहे।







