Home उत्तर प्रदेश भवम क्लब ने जीता अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

भवम क्लब ने जीता अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

PRAYAGRAJ NEWS: भवम क्लब ने सेंट पीटर्स क्लब को चार विकेट से हराकर अमृत लाल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में सेंट पीटर्स क्लब ने 24.5 ओवर में 109 रन (अग्रिम तिवारी 28 नाबाद, अभय यादव 17, आयुष राज मिश्रा 16, अर्जित सिंह 3/17, सौम्य तिवारी 3/30, सिद्धू सैनी 2/14) बनाए। जवाब में भवम क्लब ने 22.1 ओवर में 6 विकेट पर 112 (रोशन कुशवाहा 50 नाबाद, विराट सिंह 20, हर्षित तिवारी 13, शिवांश पांडेय 4/15, श्लोक चतुर्वेदी 2/31) बना लिए। इससे पूर्व सुबह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के बाद क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र और संजय पाल ने दोनों टीमों को ट्रॉफी व व्यक्तिगत पुरस्कार दिये। अर्जित सिंह को मैन ऑफ द मैच, देवांश पाठक को बेस्ट बैटर, सिद्धू सैनी को बेस्ट बॉलर, रोशन कुशवाहा को बेस्ट फील्डर और सौम्य तिवारी को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव श्यामू भारतीय ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद व्यापित किया। इस मौके पर अनिल पांडेय, उमेश पांडेय सुधीर सोनकर, शिशिर मेहरोत्रा, राहुल सिंह, रामकुमार, मनीष कुमार, मुकेश भारतीय आदि मौजूद रहे।