Home आस्था भराहरा गांव में चार स्थानों पर बैठाई गई मूर्तियां, हुई पूजा:पाठ

भराहरा गांव में चार स्थानों पर बैठाई गई मूर्तियां, हुई पूजा:पाठ

FATEHPUR NEWS: जिले के बकंधा न्याय पंचायत के भराहरा गांव में शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव गांव में चार अलग-अलग स्थानों पर मनाया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत 22 सितंबर से हुई है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई। मां शैलपुत्री को सौभाग्य और स्थिरता की देवी माना जाता है। हिमालय पर्वत में जन्म होने के कारण उन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी के आयोजक सरवन मौर्य ने बताया कि यह आयोजन पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा है। महोत्सव 3 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ समाप्त होगा।
प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 8:30 बजे आरती और पूजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद महिला संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कमेटी के सदस्य सरवन मौर्य, विनोद मौर्य, खेमचंद मौर्य, रिशु मौर्य, अनुज मौर्य और रामजी मौर्य ने बताया कि पूजा के बाद प्रतिदिन प्रसाद वितरण किया जाएगा। मां का श्रृंगार भी किया जाएगा। गांव के लोग इस धार्मिक उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।