Home उत्तर प्रदेश भरथना स्वास्थ्य केंद्र नाले पर लगा लोहे का जाल मरीजों के लिए...

भरथना स्वास्थ्य केंद्र नाले पर लगा लोहे का जाल मरीजों के लिए बना खतरा

BHRTHANA/ETAWA: कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  के मुख्य गेट पर बने नाले के ऊपर लोहे का जाल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है जो मरीज के लिए खतरा बना हुआ है जो किसी भी वक्त हादसा हो सकता है  यह अस्पताल का मुख्य गेट है जहाँ से रोजाना सैकड़ो मरीज तीमारदार एंबुलेंस और निजी वाहन आते जाते हैं  वही इस गेट से गुजरने वाले मरीजों का कहना है  मुख्य गेट के नाले पर लगा लोहे का जाल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जो किसी भी वक्त टूट सकता है किसी के साथ भी हादसा हो सकता है समय रहते इसको ठीक कराया जाए। जबकि  इसी मुख्य गेट से स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी रोजाना आते जाते हैं फिर भी समस्या से अनजान है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द मुख्य गेट की मरम्मत करवाई जाए जिससे मरीजों को आवागमन में दिक्कत का सामना न करना पड़े।