Home आस्था भरत मिलाप, स्वरूपनखा व खर-दूषण वध की लीला का मंचन

भरत मिलाप, स्वरूपनखा व खर-दूषण वध की लीला का मंचन

SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर नगर के पीठ मैदान स्थित एकता मंच पर आयोजित होने वाली वार्षिक श्रीराम लीला में भरत मिलाप, स्वरूपनखा व खर-दूषण वध की लीला का मंचन किया गया। लीला का उदघाटन  गुरु रविदास मंदिर समिति मो0 सरवर वाला के अध्यक्ष रवि कुमार, सोनित कुमार व रहीस अंसारी नर्सरी वालो के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। श्रीराम चन्द्र जी की आरती वरिष्ठ समाज सेवी व सभासद राजीव सिंघल के द्वारा की गई। लीला में भरत का रोल अंकुश व सुनेश द्वारा निभाया गया । राम का रोल रोहित, लक्ष्मण का रोल रोहित सैनी व सीता का रोल रायसिंह द्वारा निभाया गया। स्वरूप नखा के रोल में सुनेश ने सभी का मन रोमांचित कर दिया। खर-दूषण के रोल में विशु व सन्नी सैनी ने भूमिका निभाई। चौपाई मास्टर मामराज व ढ़ोलक वादक दीपक ने भी सबका ध्यान भगतिमय कर दिया। इस अवसर पर श्रीराम लीला कमेटी सुल्तानपुर के अध्यक्ष मनदीप सैनी सभासद, संजय सैनी, अंकित , अमित, पप्पन, दीपक, जयपाल सैनी, संदीप, सचिन, अमित धीमान, रोहित सैनी, मांगेराम आदि मौजूद रहे। मंच संचालन आकाश काशी ने किया । वही शांति व सुरक्षा की दृष्टि से थाना चिलकाना से एसआई सतीश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।