Home उत्तर प्रदेश भदोही विधायक ने त्वरित योजना में भेदभाव का लगाया आरोप

भदोही विधायक ने त्वरित योजना में भेदभाव का लगाया आरोप

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन सौंपा, 5 करोड़ के प्रस्ताव की मांग की
BHADOHI NEWS: समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। ्उन्होंने त्वरित योजना के तहत मांगे गए विकास प्रस्तावों में भेदभाव का आरोप लगाया। विधायक ने सत्ता पक्ष के विधायकों की तरह अपनी विधानसभा के लिए भी 5 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को स्वीकृत करने की मांग की।
इस दौरान विधायक जाहिद बेग ने बताया कि त्वरित योजना के अंतर्गत विधायकों से अपनी-अपनी विधानसभाओं में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। जनपद में सत्ता पक्ष के दो विधायकों से 5-5 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मांगे गए हैं। जबकि विपक्ष का विधायक होने के कारण भदोही विधानसभा के लिए केवल एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव मांगा गया है। उन्होंने इस प्रक्रिया को गलत, अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण बताया। विधायक बेग ने सवाल उठाया कि जब सत्ता पक्ष के दोनों विधायकों से 5-5 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मांगे गए, तो उनसे भदोही विधानसभा के लिए केवल एक करोड़ रुपए के प्रस्ताव क्यों मांगे गए। उन्होंने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें विधायक ने सत्ता पक्ष के विधायकों की तरह भदोही विधानसभा में भी 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। उन्होंने मंत्री से जनता के कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने का आग्रह किया।