उपभोक्ताओं की शिकायत सुनते एसई व एक्सईएन
BHADOHI NEWS: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड एवं निगम प्रबंधन के निर्देश पर उपभोक्ताओं की समस्याओं की त्वरित निस्तारण के लिए विद्युत विभागों पर मंगलवार को मेगा कैंप महाअभियान का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लिया। कैंप सायं 5 बजे तक चला।
इस दौरान मेगा कैंप में बिल संशोधन, खराब मीटर, नए कनेक्शन, भार वृद्धि, विधा परिवर्तन, बिजली चोरी व राजस्व निर्धारण समेत अन्य मामलों में आज कुल 114 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिन्हें 1912 ऐप सेवी पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया गया। इनमें से 58 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल समाधान कर दिया गया। 17 जुलाई से अब तक इन पांच दिनों में कुल 960 उपभोक्ताओं द्वारा अपनी शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें से 331 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जो लगभग 34.48 प्रतिशत है। मेगा महाअभियान कैंप के दौरान कुल 2064 उपभोक्ताओं द्वारा समस्याओं का समाधान होने के बाद कुल 126.08 लाख रुपए राजस्व के रूप में जमा कर विभाग को सहयोग दिया। आयोजित कैंप का अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता ने निरीक्षण किया। शेष बचे शिकायतों का निस्तारण करने के लिए उनके द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।







