Home उत्तर प्रदेश भदोही महोत्सव 15 से 17 मई तकःकृष्णा मिश्र

भदोही महोत्सव 15 से 17 मई तकःकृष्णा मिश्र

इस बार भदोही महोत्सव में सरकार भी होगी शामिल
BHADOHI NEWS:  भदोही महोत्सव सोसाइटी द्वारा भदोही में 15 से 17 मई तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को नगर के इंदिरा मिल चैराहे स्थित जीवनदीप अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष और फिल्म निर्माता-निर्देशक कृष्ण मिश्र ने बताया कि इस बार के भदोही महोत्सव में सरकार भी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है। सोसायटी के सचिव और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.एके गुप्ता ने बताया कि भदोही महोत्सव की शुरुआत 2018 में हुई थी और यह 2026 तक जारी रहेगा। उन्होंने इस बार सरकार के जुड़ने पर खुशी व्यक्त की। डॉ. गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस बार स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने के लिए एक मंच भी प्रदान किया जाएगा, जिसमें कालीन उद्योग और कृषि उत्पाद शामिल होंगे।सोसायटी के उपाध्यक्ष जाबिर बाबू अंसार ने महोत्सव के पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भव्य आयोजन सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।