KUSHINAGAR NEWS: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में गुरुवार को हाटा विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय भठही बाबू में विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते समाजसेवी अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति पहले की तुलना में अब काफी बेहतर हो गयी है। बच्चों के लिए डेस्क बेंच से लेकर मनोरंजन और खेल कूद की चीजें भी विद्यालय में उपलब्ध हैं। कॉपी, कलम नही मिल पाता तो नयी दिशा द्वारा ये चीजें भी उपलब्ध करा दी जा रही। उन्होंने विद्यार्थियों से इन चीजों से लाभ उठाने और आगे बढ़ने को कहा।कार्यक्रम ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र,अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक धनंजय गुप्ता एवं आभार शिक्षक इसरार अली ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, राजीव नयन द्विवेदी, राजू कुमार, मोहम्मद नसरुद्दीन, अनिल तिवारी, प्रीति मोदनवाल, संझारी देवी, सुभद्रा देवी, संतोष गौतम, राम बदन प्रसाद, राम आशीष गुप्ता, संदीप सिंह, राहुल कुमार, अजय कुमार, सूरज गौड़, सत्येंद्र मद्देशिया, ऋषि मद्देशिया, कैलाश शर्मा, राम भरोसा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।







