PRAYAGRAJ NEWS: अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्राह्मश्रम महराज की भागवद कथा माघ मेला के सेक्टर -6 ओल्ड जीटी रोड पर चल रही है। पीठाधीश्वर स्वामी ब्राह्मश्रम महराज ने कथा में आज भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और गोवर्धन लीला का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान लीला से रज, अग्नि और जल को शुद्ध करते है.। भगवान लोगों को जीवन की राह, चरित्र की राह, सदगति की राहकर्म की यराह, उन्नति की राह, धर्म की राह दिखाते हुए मोक्ष और सदगति की राह पर लें जाते है। कथा के मुख्य यजमान प्रयागराज के पूर्व टीटीई बैजनाथ मिश्र और सुनीता मिश्रा है। कथा का समापन 21 जनवरी को होगा। शिविर में माघी पूर्णिमा तक सुबह जलपान का वितरण और उसके बाद संत, श्रद्धालुओं के लिए भण्डारा चलता है जिसमें बडी संख्या मे लोग प्रसाद लेते है।







