Home आस्था भगवान के प्रति समर्पण ही उद्घार का है सरल उपाय:स्वामी ब्रह्मश्रम

भगवान के प्रति समर्पण ही उद्घार का है सरल उपाय:स्वामी ब्रह्मश्रम

चरखी दादरी आश्रम में भागवद कथा शुरू
PRAYAGRAJ NEWS: अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज के शिविर माघ मेला के सेक्टर – 6 ओल्ड जीटी रोड दक्षिणी पटरी पर भागवद कथा आज से शुरू हो गयी है। कथा में पहले दिन पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने भागवद कथा का महात्म्य, माघ मास में त्रिवेणी तट पर माघ मास में कल्पवास करते हुए कथा सुनने से मिलने वाले अक्षय पुण्य पर विस्तार से चर्चा, महाभारत तक की कथा के प्रसंग का व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति समर्पण ही जीव के उद्घार का सबसे सरल उपाय है। कथा के मुख्य यजमान प्रयागराज के पूर्व टीटीई बैजनाथ मिश्र और उनकी धर्म पत्नी सुनीता मिश्रा है। कथा का पूर्ण विश्राम 21 जनवरी को होगा। कथा के पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली गयी जो शिविर से गंगा तट गयी जहां पर भागवद भगवान का पूजन हुआ। 22 जनवरी से कानपुर के आचार्य सोमदत्त की श्रीमद भागवद कथा दोपहर एक बजे से शुरू होगी। शिविर में माघी पूर्णिमा तक जलपान, चाय और भण्डारा चलता रहेगा।