Home उत्तर प्रदेश भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में क्रीड़ा समारोह संपन्न

भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में क्रीड़ा समारोह संपन्न

छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई
LAKHIMPUR KHERI NEWS:  लखीमपुर खीरी के भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न हो गया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर गीता शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, साहस और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।कार्यक्रम में गुरु नानक स्पोर्ट्स एकेडमी की सचिव सुश्री तृप्ति अवस्थी ने छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव श्री एस.एम. आसिफ ने बताया कि खेल में हार-जीत से अधिक अनुशासन और आत्मविश्वास महत्वपूर्ण है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सहायक होता है। क्रीड़ा प्रभारी  अर्चना सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हमें वह अनुशासन सिखाता है जो अक्सर कक्षाओं में नहीं सीखा जा सकता। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। बैडमिंटन (सिंगल्स) में लविशा तिवारी ने प्रथम, शिल्पी ने द्वितीय और हिमांशी जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन (डबल्स) में लविशा तिवारी व वैष्णवी की जोड़ी प्रथम रही, जबकि शिल्पी व हिमांशी जोशी की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रहीं। रस्सी कूद में ज्योति वर्मा प्रथम, इशिका द्वितीय और शिवानी शर्मा तृतीय रहीं। रानी को सांत्वना पुरस्कार मिला। कैरम में शिल्पी प्रथम, नैंसी बरनवाल द्वितीय और रानी तृतीय स्थान पर रहीं। खो-खो के मुकाबले में टीम ‘बी’ विजयी रही।
इन प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में प्रो. रेखा पाण्डेय, सरिता, डॉ. सुरचना त्रिवेदी, शिवांगी सक्सेना, डॉ. राखी चौहान और शुभा मिश्रा का विशेष योगदान रहा। कोच आबिदा के निर्देशन में सभी मैच सफलतापूर्वक पूरे हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।