Home उत्तर प्रदेश भक्ति के उल्लास में डूबा कस्बा, सोने-चांदी के आभूषणों से सजाया मां...

भक्ति के उल्लास में डूबा कस्बा, सोने-चांदी के आभूषणों से सजाया मां काली का दिव्य दरबार – सुप्रसिद्ध गायिका शशि यदुवंशी के भजनों पर देररात तक झूमते रहे श्रद्धालु, आस्था व श्रद्धा के संग संपन्न हुआ काली मंदिर का वार्षिकोत्सव।

10
0

लालगोपालगंज। शनिवार को कस्बे के ऐतिहासिक प्राचीन मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव में भजन गायिका षषि यादुवंषी की प्रस्तुति ने वातावरण का भक्तिमय कर दिया। प्राचीन मां काली मंदिर को किसी राजमहल की भांति दूधिया रोशनी से सजाया गया था। मुख्य आकर्षण माता रानी का दिव्य स्वरूप रहा, जिन्हें विशेष रूप से सोने और चांदी के प्राचीन व बहुमूल्य आभूषणों से सुसज्जित किया गया था। मां की इस मनमोहक छवि को निहारने के लिए मंदिर के द्वार खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर क्षेत्र की महिलाओं ने मंगल गान के बीच मां की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना किया।
उत्सव का शुभारंभ विद्वान आचार्यों के सानिध्य में हुआ। आचार्य रामशंकर तिवारी, वीरेंद्र शुक्ल, रज्जू पांडेय व अमित त्रिपाठी ने संपूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्राच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में रितेश अग्रवाल व रतना अग्रवाल ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की प्रार्थना किया। देर शाम मंदिर प्रांगण भक्ति संगीत की लहरों से सराबोर हो गया। सुप्रसिद्ध भजन गायिका शशि यदुवंशी व उनके सहयोगियों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के साथ झांकियों, माता के जयकारों ने श्रद्धालुओं को पूरी रात बांधे रखा। आयोजक राजीव केसरवानी, शोभित केसरवानी, पवन अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। यहां कृष्ण कुमार उर्फ बच्चा केसरवानी, विनय अग्रवाल, मनोज मित्तल, पूर्व चेयरमैन प्रदीप केसरवानी, लुल्लन अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, शिवलाल गुप्ता, मोनू अग्रवाल, रिषभ केसरवानी, सौरभ केसरवानी आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।