Home आस्था भक्तिभाव से भगवान का वंदन देता है पुण्यफल-भीष्मपितामह मिश्र

भक्तिभाव से भगवान का वंदन देता है पुण्यफल-भीष्मपितामह मिश्र

लंगड़ा का पुरवा में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में जुटे श्रद्धालु
PRATAPGARH NEWS: अमावां क्षेत्र के लंगड़ा का पुरवा में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी दिखी। कथा व्यास अयोध्या श्रीधाम के भीष्मपितामह मिश्र जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का लोकावतार लोक मंगल को फलीभूत करने वाला वंदनीय अवतार है। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए द्वारिकाधीश ने असत्य मार्ग पर चलने वाले आतताइयों का विनाश सुनिश्चित कराया है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा भक्तिभाव के समर्पण में निहित हुआ करती है। उन्होंने भगवान के अवतारों का वर्णन करते हुए कहा कि सृष्टि के मंगल के लिए विविध स्वरूप में भगवान धरती पर आये। कथा के दौरान भगवत भजन की संगीतमयी प्रस्तुति मंे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। कथा के संयोजक रामसुभग मिश्रा व अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। संचालन अधिवक्ता भरत ओझा ने किया। इस मौके पर उमेश तिवारी, संतोष पाण्डेय, सिंटू मिश्रा, मुरलीधर तिवारी, धीरेन्द्र पाण्डेय, कमलेश मिश्र, महेन्द्र शुक्ल, परमानंद दुबे, रमाकांत तिवारी आदि रहे।