Home उत्तर प्रदेश बौद्धिक विकास के साथ साथ नैतिक व चारित्रिक विकास करें

बौद्धिक विकास के साथ साथ नैतिक व चारित्रिक विकास करें

KAUSHAMBI NEWS: जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों  के उच्च प्राथमिक विद्यालयों और  माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए  संवैधानिक व मानवीय मूल्यों के विकास  पर आधारित  “प्रज्ञा मॉड्यूल” का तीन  दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का समापन बुधवार को डायट के सभागार में  हुआ | प्रज्ञा मॉड्यूल में निर्धारित विषयवस्तु के अनुसार डायट प्रवक्ताओं / संदर्भदाताओं ने अपने अपने विचारों का प्रस्तुतीकरण किया | डायट प्राचार्य ने प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे हुए समस्त विषयवस्तु को अपने अपने विद्यालय में क्रियान्वित करें | डायट प्राचार्य  सुझाव दिया कि बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ नैतिक व चारित्रिक विकास भी किया जाए,तभी शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होगा| प्रशिक्षण में किशोर न्याय बोर्ड व  बाल कल्याण विभाग से आए संदर्भदाता के रूप में  मोहम्मद रेहान व  बेबी नाज़ ने   शिक्षकों को बाल अधिकार व  महिला कल्याण एवं संरक्षण के लिए अति महत्वपूर्ण सत्र का संचालन करते हुए जानकारी प्रदान किया। अंत में डायट प्राचार्य ने समस्त प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया । प्रशिक्षण के प्रथम बैच के सफल समापन पर नोडल प्रवक्ता शबीह मुस्तफा सहित समस्त प्रवक्ताओं / संदर्भदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित  किया गया |