Home उत्तर प्रदेश बोन एंड जॉइंट वीक” का आयोजन होगा 4 अगस्त से 10 अगस्त...

बोन एंड जॉइंट वीक” का आयोजन होगा 4 अगस्त से 10 अगस्त तक

JHANSI NEWS: ऑर्थोपेडिक क्लब झांसी व इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में  “बोन एंड जॉइंट डे” के उपलक्ष्य में 4 अगस्त से 10 अगस्त  तक “बोन एंड जॉइंट वीक” का आयोजन होगा । ये जानकारी डॉ. मयंक बंसल ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को दी । डॉ मयंक बंसल ने बताया की यह कार्यक्रम  पूरे देशभर में एक साथ मनाया जा रहा है  इस कार्यक्रम कि थीम है
ओल्ड इस गोल्ड । इस थीम के अंतर्गत, बुजुर्गों की हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियाँ कमजोर होना, जोड़ो में दर्द या जकड़न जैसी समस्याएँ आम हो जाती हैं। इस सप्ताह का उद्देश्य न केवल हड्डियों को मजबूत बनाना है बल्कि गिरने और फ्रैक्चर की रोकथाम पर भी जागरूकता फैलाना है।  सप्ताह भर के  कार्यक्रम में 4 अगस्त सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम, मेडिकल कॉलेज में आयोजित होगा । इसके बाद 5 अगस्त को  सीएमई, सिविल अस्पताल झांसी में , 6 अगस्त को चिरंजीव अस्पताल में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप,  7 अगस्त को  बंसल अस्पताल में निःशुल्क बीएमडी जांच , को  8 अगस्त झांसी रानी रोटरी क्लब के सहयोग से वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल एवं आवश्यकता अनुसार ऑर्थोपेडिक बेल्ट इत्यादि के वितरण हेतु विशेष शिविर व 9 अगस्त को बंसल अस्पताल में पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के संबंध में संगोष्ठी होगी । इसके साथ साथ  बुजुर्ग  मरीजों के लिए निशुल्क ओपीडी, व आवश्यकतानुसार एक्स रे, ब्लड शुगर, बीपी की जांच 5 अगस्तको मां वैष्णो हॉस्पिटल, 6 अगस्त को  चिरंजीव हॉस्पिटल, 7 अगस्त को बंसल हॉस्पिटल में होगी।