LAKHIMPUR KHERI NEWS: पसगवां स्थित शाखा में सोमवार को भुगतान व्यवस्था को लेकर कुछ ग्रामीणों ने असंतोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि वे सुबह से बैंक में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन देर शाम तक भुगतान नहीं हो सका।ग्राम खड़सरा के कंधई सिंह और सेडा निवासी यदुवीर सिंह सहित कई लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बैंक में कुछ लोगों को पहले भुगतान किया गया, जबकि अन्य ग्राहक लंबे समय तक लाइन में खड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस दिन की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।इस संबंध में महिपाल सिंह, खुमान, जगबीर सिंह और खुशीराम सहित कई लोगों ने भी अपनी परेशानी बताई और बैंक की व्यवस्था में सुधार की मांग की। वहीं, शाखा प्रबंधक देवेंद्र बहादुर सागर ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि बैंक में नियमानुसार कार्य किया जा रहा है।







