Home उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा के अंतर्गत/कार्यक्रम गतिविधियों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

बेसिक शिक्षा के अंतर्गत/कार्यक्रम गतिविधियों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

KUSHINAGAR NEWS: ब्लॉक संसाधन केंद्र कसया के सभागार में  माह सितंबर के मासिक समीक्षा बैठक दो चक्र में बी ईओ कसया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें उक्त समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कसया अशोक कुमार यादव ने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सरकार के मंशा के अनुरूप एवं पूरे मनोयोग से  बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें और मीनू के अनुसार मध्यान  भोजन के साथ साथ फल और दूध भी उपलब्ध करावें। विद्यालय में शौचालय की मरम्मत एवं भवन के रंगाई -पुताई- के साथ-साथ विद्यालय प्रांगण को स्वच्छ एवं साफ रखें l तथा  विद्यालयों के दीवारों पर टोल  फ्री न 0 ( 18oo 8893277) लिखवायें, उन्होंने कुछ विद्यालय जैसे पूर्व माध्यमिक विद्यालय अन्ध्या, प्राथमिक विद्यालय नरकटिया, प्राथमिक विद्यालय बकुला दह की रंगाई- पुताई एवं साफ   सफाई की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जब भी इन विद्यालयों में जाता हूं और विद्यालय प्रांगण में पैर रखता हूं। वहां पर लगे हुए सो प्लांट और विभिन्न प्रकार के खिले हुए पुष्पों देखकर मेरा  मन प्रसन्न हो जाता है। उक्त विद्यालयों का उदाहरण देते हुए उन्होंने उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों को उन विद्यालयों  से नसीहत लेने की  सीख  भी  दी। उन्होंने यू डायस प्रेरणा पोर्टल पर डीसीएफ व समय सारणी को ऑनलाइन करने का भी निर्देश दिए l नामांकन की सापेक्ष में  अभिभावकों से मिलकर बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस मौके पर ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश ने उक्त बैठक में उपस्थित सभी प्रधानाध्यापक को 0-15 वर्ष के बच्चों को संचारी रोग और उनसे बचाव के विषय मे विस्तृत जानकारी दी l इस अवसर पर ए आर पी वर्ग में आशुतोष कुमार दुबे, शैलेश कुमार गोड़ के अलावा प्रधानाध्यापक वर्ग में शैलेश कुमार त्रिपाठी, रामचंद्र सिंह, वकील सिंह, मनोज कुमार चतुर्वेदी, मनोज कुमार सिंह, दिनेश यादव, सुरेश प्रसाद रावत, रजनीश तिवारी, सत्य प्रकाश, मनोज वर्मा, राजेश त्रिपाठी, सुशील कुमार शर्मा, राजकिशोर सिंह, जितेंद्र सिंह, महेश कर्णधार, सतीश पासवान, राघवेंद्र सिंह और शिक्षिका नीलम पांडेय, अंजू दीक्षित, पुष्पा सिंह, सविता शर्मा, मीना सिंह, नसरीन अक्तर , प्रतिभा सिंह तथा कार्यालय प्रमुख जितेंद्र रावत, चैतन्य मणि, रवि प्रकाश गुप्त, इफ्तखार अंसारी, विजय गुप्ता उपस्थित रहे।