PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के भोगन गांव में शुक्रवार शाम 6रू30 बजे बेलन नदी पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।बेलन नदी में ट्रैक्टर पलटा, सवार बाल-बाल बचे रूकोरांव के भोगन गांव में खेत जाते समय हुआ हादसा। जानकारी के अनुसार, भोगन निवासी महाबली सिंह अपने ट्रैक्टर पर कुछ मजदूरों को बैठाकर गजरिया गांव स्थित अपने खेत पर जा रहे थे । बेलन नदी पर बने पुल व रपटा पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और नदी में गिरकर पलट गया। चोटिल व्यक्तियों का पास के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, भोगन गांव में बेलन नदी पर बने पुल व रपटा पर सुरक्षा रेलिंग नहीं लगी है। इस कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। कोरांव विधायक राजमणि कोल ने इस पुल को काफी नीचे बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ऊंचे पुल के निर्माण की मांग की है। विधायक को का दावा है कि जल्द ही उच्चीकृत पुल को मंजूरी मिलेगी और निर्माण कार्य भी शुरू होगा।
मामले को लेकर शुक्रवार रात करीब 10 बजे कोरांव थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा से बात की गई। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर नदी में पलटने की सूचना मिली थी। हादसे में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है और ट्रैक्टर पर सवार सभी आधा दर्जन लोग सुरक्षित बच गए हैं।







